Ghaziabad News : गाड़ी लेकर भागे सरफिरे
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके से चौकानें वाली खबर सामने आई हैं। जहां बीड़ी नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट और गाड़ी से घसीटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार बताया जा रहा हैं।

Ghaziabad News : क्या हैं मामला ?
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि यह घटना शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 स्थित सी ब्लॉक की है, जहां करावल नगर, दिल्ली निवासी संदीप अपनी पान की दुकान चलाते हैं। पुलिस के अनुसार, तीन लोग 16 फरवरी की रात संदीप की दुकान पर पहुंचे थे। पहली बार बीड़ी देने के बाद जब संदीप ने दुकान बंद कर दी, तो आरोपियों ने दोबारा बीड़ी मांगी । जब संदीप ने दुकान बंद करने की बात कही तो आरोपियों ने गुस्से में उसपर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए संदीप के भाई संजय के सिर पर ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया।
इसके बाद गाड़ी में बैठे तीसरे व्यक्ति ने संदीप को गाड़ी से कुचला और भाग गए। जिसके बाद कुछ दूरी पर आरोपी गाड़ी छोड़कर पैदल फरार हो गए । पुलिस ने इस वारदात में शामिल बागपत जिले के रसूलपुर साकलपट्टी निवासी हैप्पी कुमार और भोजपुर थानाक्षेत्र के इशाक नगर निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे साथी की फिल्हाल तलाश जारी है।
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-the-miscreants-who-earned-lakhs-by-showing-dead-bodies-as-alive-are-behind-the-bars/



