Ghaziabad News : गाजियाबाद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद एस.टी. हसन की विवादित टिप्पणी को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने लोनी तहसील पर धरना दिया।
प्रदर्शन के दौरान “एस.टी. हसन को फांसी दो” और “समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद” जैसे नारे गूंजे। प्रदर्शनकारियों ने हसन का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
Ghaziabad News : सख्त कार्रवाई की मांग और चेतावनी
आरती मिश्रा ने कहा कि एस.टी. हसन की हिंदू महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी निंदनीय है और उस पर अब तक कोई कानूनी कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाला और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया। मिश्रा ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द रासुका के तहत सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो महिला मोर्चा मुरादाबाद जाकर हसन की “विषैली जिह्वा को खींचकर बुचड़खाने पहुंचाने” जैसा कदम उठाएगा।
Ghaziabad News : ज्ञापन में रखी गई मुख्य मांगें
प्रदर्शनकारियों ने अपने ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखीं: एस.टी. हसन के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई हो, महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी पर तत्काल रोक लगे और समाजवादी पार्टी नेतृत्व यह स्पष्ट करे कि वे हसन की मानसिकता का समर्थन करते हैं या नहीं।
Ghaziabad News : विवादित बयानों का इतिहास
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि एस.टी. हसन इससे पहले माता पद्मावती और कांवड़ियों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं। यदि ऐसे बयानों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो समाज में असंतोष और बढ़ेगा।



