Ghaziabad News : क्यों हुआ विवाद ?
गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में कार निकालने को लेकर दो पक्षों में बीच विवाद हो गया । जिसने बाद में हिंसक रूप धारण कर लिया। रफीकाबाद एसआर गार्डन के सामने 7 तारीख को रात करीब 9 बजे स्कॉर्पियो और वैगनआर कार सवारों के बीच रास्ते में गाड़ी निकालने को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की गाड़ियों में ईंट-पत्थरों से तोड़फोड़ की और जमकर मारपीट कर दी।
Ghaziabad News : पांच लोग गिरफ्तार
गाजियाबाद के मसूरी खाना क्षेत्र में कार सवारों के बीच विवाद खड़ा हो गया । घटना का एक वीडियों भी तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें कारों को ईंट-पत्थरों से क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। रफीकाबाद एसआर गार्डन के सामने स्कॉर्पियो और वैगनआर कार आमने सामने आ गयी । इसी मुद्दे से शुरु हुए विवाद ने कुछ ही देर में हिंसा का रुप ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिलाकर कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैं। एक पक्ष से 43 वर्षीय इरफान और उनका 18 वर्षीय पुत्र फैजान गिरफ्तार किए गए हैं। तो वही दूसरे पक्ष से गाजियाबाद में रहने वाले 35 वर्षीय इमरान, 31 वर्षीय अमीर और मुजफ्फरनगर निवासी 22 वर्षीय अर्शलम को गिरफ्तार किया गया है।
Ghaziabad News : पुलिस ने क्या कहा ?
डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



