Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस आए दिन मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में एक बार फिर स्वाट टीम ग्रामीण व थाना वेवसिटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 2 गौ तस्कर को गोली मार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अमरोहा के रहने वाले नौशाद को पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी है, जबकि दूसरा तस्कर संभल का रहने वाला है। 2 गौ तस्करो से हुई मुठभेड़ के बीच एक गैंगस्टर बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, देर रात स्वाट टीम DCP ग्रामीण व थाना वेवसिटी पुलिस द्वारा कार सवार 2 गौ तस्करों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान नौशाद पुत्र बाबू निवासी उझारी थाना सैद नगली जिला अमरोहा हाल पता कांति नगर न्यू सीलामपुरी दिल्ली गोली लगने से घायल हुआ है। जबकि उसका दूसरा साथी शहनवाज पुत्र गफ्फूर निवासी सैफखां सराय थाना कोतवाली सम्भल वेलकम जाफराबाद को गिरफ्तार किया गया।

Ghaziabad News : दोनों पर लगा है गैंगस्टर
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दूसरा गिरफ्तार आरोपी थाना संभल से पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर जेल जा चुका है। दोनों पर गैंगस्टर/गोकशी, चोरी, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम के 25 से अधिक मामले दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, संभल आदि मे दर्ज हैं। जिनका पुलिस अब आपराधिक इतिहास तलाशने में लगी है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि रात में पहले वह गोवंश की रेकी करते थेष जिसके बाद नशीला इंजेक्शन लगाकर उनका कटान करते थे। फिर मीट को अलग-अलग स्थान पर बेच दिया करते थे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-girl-called-to-restaurant-on-the-pretext-of-job-raped-after-making-her-drink-intoxicants/



