Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के थाना खोड़ा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजपा के पूर्व महामंत्री घनश्याम तिवारी के बेटे से दो युवकों ने मारपीट कर एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, 11 तारीख को वैभव तिवारी दूध लेने जा रहे थे। वैभव, जो 11वीं कक्षा का छात्र है, को मैनपुरी निवासी राजकुमार (18) और सुल्तानपुर निवासी राजगिरी (19) ने फोन कर बुलाया। दोनों वर्तमान में खोड़ा और दिल्ली में रहते हैं। इस दौरान आरोपियों ने वैभव से एक लाख रुपए की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। जब वैभव ने पैसे देने से मना किया, तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए।
घनश्याम तिवारी, जो वर्तमान में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के खोड़ा स्थित कार्यालय का कार्यभार संभालते हैं, ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।



