Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, रावली सुराना मार्ग पर गांव रावली कलां के पास गन्ने से ओवरलोड एक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई और बाद में ट्रक पलट गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय ट्रक मोदीनगर की ओर जा रहा था। रावली कलां के पास पहुंचते ही ट्रक में लदा गन्ना हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इस टकराव से तुरंत ट्रक में आग लग गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, आग लगने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया और पलट गया।
Ghaziabad News : स्थानीय लोगों का आरोप प्रशासन बड़े हादसे का कर रहा इंतजार
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर रोजाना 24 से अधिक ओवरलोडेड गन्ने के ट्रक गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस प्रशासन से इन ओवरलोडेड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिकायत भी की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

Ghaziabad News : अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश
गौरतलब है कि इससे पहले जिले में क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से 13 लाख रुपये की 150 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। एडीसीपी क्राइम ब्रांच सच्चिदानंद राय ने बताया था कि गिरफ्तार आरोपी नागेंद्र पिछले 6 महीने से शराबबंदी वाले राज्यों में अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। जो पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार और गुजरात में सप्लाई करता था। प्रत्येक शराब की खेप पहुंचाने के एवज में उसे 15,000 रुपये मिलते थे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-gdas-bulldozer-once-again-roared-on-illegal-construction/



