By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : भाजपा महानगर मंत्री से मारपीट के आरोप में चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > गाजियाबाद > Ghaziabad News : भाजपा महानगर मंत्री से मारपीट के आरोप में चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
गाजियाबाद

Ghaziabad News : भाजपा महानगर मंत्री से मारपीट के आरोप में चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-04-28 10:26 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-04-28
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: Three policemen including outpost in-charge suspended on charges of assaulting BJP
SHARE

Ghaziabad News : गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में भाजपा के महानगर मंत्री धीरज शर्मा से कथित मारपीट और अभद्रता के मामले में सिहानी चुंगी चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीसीपी सिटी राजेश कुमार के निर्देश पर एसीपी की रिपोर्ट के आधार पर की गई।

Ghaziabad News : ये है मामला
इस घटना की शुरुआत राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाईट्स सोसाइटी में संचालित एक स्कूल को लेकर हुए विवाद से हुई। शनिवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद स्कूल संचालिका के बेटे को पुलिस थाने ले आई। इसी विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं भी थाने पहुंचीं, जहां गेट पर ही उनके बीच मारपीट हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हवालात में बंद कर दिया। इसी दौरान स्कूल संचालिका की पैरवी करने भाजपा के महानगर मंत्री धीरज शर्मा थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें भी अन्य लोगों के साथ हवालात में डाल दिया।

हालांकि बाद में भाजपा नेता की पहचान सामने आने पर उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन धीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी लेखराज और अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके साथ डंडों से मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के विरोध में शहर विधायक संजीव शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप चौहान कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Ghaziabad News : कार्रवाई का दिया था आश्वासन
करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे और नोकझोंक के बाद पुलिस अधिकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पहले धीरज शर्मा ने वैशाली में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से भी इस मामले को उठाया। दोनों नेताओं ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उधर, इस मामले में डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सिहानी चुंगी चौकी प्रभारी लेखराज, हेड कॉन्स्टेबल रवेंद्र और सगीर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

 

You Might Also Like

Ghaziabad News: 9वीं मंजिल का हादसा या डिजिटल जाल का असर? जांच में खुला चौंकाने वाले राज

Ghaziabad News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5546 मोबाइल और 7064 IMEI नंबर ब्लॉक

News Flash 60 Seconds Challenge: आईटीएस कॉलेज गाजियाबाद में अनोखी प्रतियोगिता, ‘न्यूज़ फ्लैश – 60 सेकंड्स चैलेंज’ का सफल आयोजन

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़! 44 हजार किलोग्राम सरिया बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

UP Ghaziabad News: बीजेपी नेता के घर अचानक धमाके और आग, क्या थी साजिश या हादसा?

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
IMG 20260221 WA0036
उत्तर प्रदेश

CM Yogi News: पहले गोलियां चलती थीं, अब बन रही चिप्स! ग्रेटर नोएडा में CM योगी का बड़ा कदम

Kannu Kannu 2026-02-22
India Bangladesh Maitri Bus: ढाका से कोलकाता तक फिर दौड़ेगी मैत्री बस, भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई सड़क कूटनीति की शुरुआत
Saras Corbett Mahotsav 2026: टनकपुर में ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का आगाज, साहसिक पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच
CM Yogi News: सिंगापुर में CM योगी का बड़ा ऐलान! भारत की ताकत को जल्द ही देखेगी दुनिया
Maharashtra Budget Session 2026: बजट से पहले गरमाई सियासत, MVA का फडणवीस सरकार पर बड़ा हमला
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?