Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस भले ही सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती हो लेकिन भाई साहब इन दावों की पोल उस वक्त खुल जाती है जब बदमाश यहां दिनदहाड़े खुलेआम लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। ताजा मामला मुरादनगर का है, जहां चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

Ghaziabad News : ये है पूरा मामला…
दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित गर्ग ट्रेडर्स के मालिक अरविंद गर्ग जब सुबह दुकान पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। चोर दुकान से गल्ले में रखे 70 हजार रुपए कैश और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना बाजार में आग की तरह फैल गई और सैकड़ों व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस के रात में गश्त न किए जाने के कारण बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिसके जरिए बदमाशों तक पहुंचा जा सके।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-father-and-son-were-sleeping-in-the-room-the-thief-took-away-jewelery-and-cash-worth-rs-77-lakh/



