Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस भले ही शांति व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे कर रही हो लेकिन पुलिस यहां लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने में फैल नजर आ रही है। ताजा मामला कविनगर क्षेत्र का है, जहां गोविंदपुरम पुलिस चौकी के सामने एक चोरों के गिरोह ने किराना स्टोर का शटर तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सामान चुरा लिया। पीड़ित व्यापारी विवेक सुधाकर ने इस मामले में कविनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस चोरी की तलाश में जुट गई है।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, गोविंदपुरम निवासी विवेक सुधाकर की पारस ट्रेडर्स के नाम से हापुड़ रोड पर अनाज मंडी के पास एक किराना स्टोर है। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शटर तोड़ा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो हर जगह सामान बिखरा हुआ था। रैक पर रखा सामान गायब था। दुकान के पीछे रखे 50 टिन देसी घी और 42 पेटी ड्राई फ्रूट भी गायब मिले। बीड़ी और सिगरेट की कई पेटियां गायब थी। विवेक का कहना है कि पिछले महीने में उनकी दुकान के बाहर रखे नमक के बोरे भी चोरी हो चुके हैं।
Ghaziabad News : इससे पहले भी हो चुकी चोरी
विवेक सुधाकर का कहना है कि इससे पहले भी उनकी दुकान पर दो बार चोरी हो चुकी है। चार साल पहले पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा था। चोरी तड़के तीन से चार बजे के बीच हुई है। करीब एक घंटे तक चोर पुलिस चौकी के सामने दुकान का शटर तोड़कर सामान निकालते रहे और उसे गाड़ी में भरकर ले गए।
उधर, मामले में प्रभारी एसीपी कविनगर, श्वेता यादव ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामला का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-when-the-shopkeeper-did-not-give-beedi-the-gangsters-were-crushed-by-the-car/



