Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम की स्पेशल बोर्ड बैठक आज सोमवार को महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शुरू हुई। वंदे मातरम् के साथ आरंभ हुई बैठक में संपत्ति कर वृद्धि का मुद्दा छाया रहा जिसपर जमकर बहस हुई।
Ghaziabad News : पार्षदों ने किया संपत्ति कर में वृद्धि का विरोध
बैठक के दौरान कई निगम पार्षदों ने बढ़े हुए संपत्ति कर को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। सदन में माहौल तब गरमा गया जब विपक्षी पार्षदों ने निगम प्रशासन पर जनविरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। महापौर सुनीता दयाल ने सभी पार्षदों से इस मुद्दे पर राय मांगी। अब तक 16 पार्षद अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं, जबकि अन्य पार्षदों की राय पर चर्चा जारी है। महापौर और नगर आयुक्त ने बैठक के दौरान पार्षदों को निर्णय की पृष्ठभूमि समझाने की कोशिश की, लेकिन विरोध थमता नजर नहीं आया।
Ghaziabad News : निगम परिसर के बाहर व्यापारियों का प्रदर्शन
सिर्फ सदन के भीतर ही नहीं, बल्कि नगर निगम परिसर के बाहर भी शहर के व्यापारियों ने प्रदर्शन कर बढ़े हुए टैक्स का विरोध किया। व्यापारियों ने निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और टैक्स वृद्धि वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में यह निर्णय व्यापारियों और आमजन के हित में नहीं है।
Ghaziabad News : बैठक में शामिल हुए ये प्रमुख नेता और अधिकारी
स्पेशल बोर्ड बैठक में शहर की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था के कई महत्वपूर्ण चेहरे मौजूद रहे। जिसमें कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजितपाल त्यागी, शहर विधायक संजीव शर्मा, निगम पार्षदगण और नगर निगम अधिकारीगण शामिल रहे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-chaos-in-rdc-man-beats-girl-with-sticks-in-the-middle-of-the-road/



