Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर थूक लगाकर रोटी बनाते वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने रात में ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी। जिसके बाद सुबह तड़के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Ghaziabad News : सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 23 फरवरी को आयोजित विवाह समारोह में एक तंदूर कारीगर थूक लगाकर रोटियां बना रहा था। जिसका वीडियो क्लिप वायरय हो गया। आरोपी का नाम कारीगर फरमान है। समारोह में मौजूद कुछ अतिथियों ने चुपचाप इस घटना का वीडियो बना लिया। करीब दस दिन बाद जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस का कहना है कि यह घटना एक शादी समारोह का है जिसमें आरोपी तंदूर में रोटी बनाने का काम कर रहा था। जिस शादी में आरोपी रोटी बना रहा है उसी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार किया है।

Ghaziabad News : पुलिस ने मामले में क्या कहा ?
मामले में ACP मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि एक वीडियो संज्ञान में आया जिसमें एक शादी समारोह में कैटर्स की तरफ से जो रोटी बनाने वाला व्यक्ति है वह रोटी में थूक लगा कर तंदूर में रोटी बनाता दिखाई दे रहा है। वीडियो की गहनता से जांच की गई तो यह पाया गया कि 23 फरवरी 2025 को ग्राम सैदपुर थाना भोजपुर निवासी एक लड़की की शादी थी। इसी समारोह में एक कैटर्स की तरफ से जो रोटी बनाने वाला व्यक्ति है फरमान पुत्र इस्लाम जो सैदपुर का ही रहने वाला है उसके द्वारा ऐसा किया जा रहा है।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना भोजपुर में मंगलवार शाम को ही बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद आज सुबह तड़के भोजपुर थाना पुलिस ने आरोपी फरमान पुत्र इस्लाम को अरेस्ट कर लिया है।



