Ghaziabad News : गाजियाबाद स्थित सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज में पोस्टर प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस पोस्टर प्रस्तुति का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपने शोध और नवाचार को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर पोस्टर प्रस्तुत किए गए, जिनमें विज्ञान, इंजीनियरिंग, तकनीकी नवाचार, और विभिन्न उभरती तकनीकों से संबंधित शोध शामिल थे।
Ghaziabad News : शोध क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक उत्कृष्ट अवसर
पोस्टर प्रस्तुति में छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नई तकनीकों, अनुसंधान, और समाधान पर प्रकाश डाला। विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए गए पोस्टरों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, गेमिंग और स्वास्थ्य देखभाल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुंदरदीप ग्लोबल यूनिवर्सिटी के माननीय उपकुलपति, प्रोफेसर (डॉ.) प्रसन्नजीत कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को अपनी नवाचार क्षमता को दिखाने और शोध क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।
Ghaziabad News : संचालन और पुरस्कार वितरण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) हरीश कुमार तलुजा ने इस आयोजन की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि तकनीकी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से होने वाले इस प्रकार की पोस्टर प्रस्तुतियाँ विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को साझा करने और उसमें सुधार लाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने विचारों और शोध कार्यों को और बेहतर बनाएं, ताकि वे भविष्य में अपने क्षेत्र में बड़ा योगदान दे सकें। सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज और सुंदरदीप ग्लोबल यूनिवर्सिटी की कुल 28 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया
कार्यक्रम के अंत में, प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार रुचि पुंडीर तथा द्वितीय पुरस्कार राज यादव, आभाष तिवारी को नगद राशि और मोमेंटो से सम्मानित किया गया । सुंदरदीप ग्लोबल यूनिवर्सिटी के माननीय उपकुलपति, प्रोफेसर (डॉ.) प्रसन्नजीत कुमार प्रोफेसर, रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रतन, निदेशक (डॉ.) हरिश कुमार तलुजा,और अन्य सम्मानित शिक्षकगण ने पुरस्कार वितरण किया। पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहायक प्रोफेसर गौरव शर्मा ,वंदना शर्मा, प्रतिभा शर्मा, पायल गोयल केशव शर्मा, कपिल सिंघल और माधवी जोशी का विशेष योगदान रहा। इन समन्वयकों ने कार्यक्रम के समुचित आयोजन, संचालन और पुरस्कार वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह कार्यक्रम कॉलेज में शोध और तकनीकी नवाचार के प्रति छात्रों की रुचि को बढ़ावा देने का एक प्रमुख कदम था। इस पोस्टर प्रस्तुति से विद्यार्थियों को अपने विचारों को साझा करने और नई दिशा में सोचने की प्रेरणा मिली ।



