Ghaziabad News : गाजियाबाद जिल के मोदीनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दिलीप पार्क कॉलोनी में आज सोमवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने 2 वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। ये घटना उस वक्त हुई जब बच्ची दीक्षिता अपने घर के बाहर खेल रही थी और उसकी मां घरेलू कामों में व्यस्त थी। बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्ते से बचाया। हमले में बच्ची के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Ghaziabad News : स्थानीय निवासियों ने क्या बताया ?
मामले में स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना एक दर्जन से अधिक लोग कुत्ते के काटने के कारण रैबीज का इंजेक्शन लगवा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार नगर पालिका परिषद से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Ghaziabad News : बच्चों को निशाना बना रहे कुत्ते
सोसायटी के निवासियों का कहना है कि आवारा कुत्ते विशेषकर बच्चों को निशाना बना रहे हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि कुत्तों के लिए खाने-पीने के विशेष स्थान निर्धारित किए हैं, जहां नियमित रूप से भोजन भी डाला जाता है। फिर भी कुत्ते सोसायटी में घुसकर लोगों पर हमला करते हैं। स्थिति यह है कि गार्ड या निवासी कुत्तों को भगाने की कोशिश भी नहीं कर सकते, क्योंकि कुत्ता प्रेमी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा देते हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-society-residents-troubled-by-stray-dogs-took-to-the-streets/



