Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के सुख सागर फार्म हाउस में आज सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता के प्रति अपनी विशेष चिंता व्यक्त की। शंकराचार्य ने सरकार और सभी विपक्षी दलों से आग्रह किया कि वे गौ माता के प्रति अपना स्पष्ट मत 17 मार्च तक घोषित करें।
Ghaziabad News : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि “हमने सरकार और सभी विपक्षी दलों को गौ माता के महत्व को समझते हुए 17 मार्च तक अपना पक्ष स्पष्ट करने का समय दिया है। हम चाहते हैं कि सरकार 17 मार्च तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे और पूरे देश में गौ हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए।” उन्होंने आगे कहा, “यदि इस मामले में सकारात्मक परिणाम नहीं आते हैं, तो हम 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे।”

इस दौरान डासना मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानन्द भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक महेश आहूजा ने शंकराचार्य जी का पादुका पूजन किया और कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता के सम्मान में विशेष तौर पर सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की और कहा कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है, जिसे सरकार और विपक्ष को गंभीरता से लेना चाहिए।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-the-issue-of-cow-slaughter-again-heated-up-in-the-district-shankaracharya/



