Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक खबर पीछे कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन इस बार मामला गरमाया तो विवाद तेज हो गया। यहां तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मदरसे को लेकर आज शुक्रवार को सनातन हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर तहसील पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मेरठ मंडल के अध्यक्ष राज वर्मा के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
Ghaziabad News : सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मदरसा
मेरठ मंडल के अध्यक्ष राज वर्मा ने बताया कि गांव सारा के खसरा नंबर 659 पर स्थित तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मदरसा बनाया गया है। हालांकि प्रशासन ने मदरसे के कुछ हिस्से को तो ध्वस्त कर दिया है, लेकिन अभी भी बड़ा हिस्सा यथावत खड़ा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

वहीं संगठन के नेताओं ने चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि अगर जल्द ही संपूर्ण मदरसे का ध्वस्तीकरण नहीं किया गया तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में नरेश कुमार, संजय, गोपाल कुमार, धीरज कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-fed-up-with-his-wife-and-in-laws-the-young-man-committed/



