Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की G7 सोसायटी में आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर सोसायटी के दफ्तर में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Ghaziabad News : जानिए पूरा मामला
मामले में जानकारी देते हुए सोसायटी निवासी दीपक चोपड़ा ने बताया कि चुनाव नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सोसायटी कार्यालय में एक आंतरिक बैठक चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोग जबरन कार्यालय में घुसे और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने न केवल मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। सोसायटी निवासी के अनुसार, आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।
वहीं दूसरी तरफ मामले में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना अध्यक्ष प्रीति गर्ग का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल, ये घटना सोसायटी में आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर बढ़ते तनाव को प्रकाशित करता नजर आ रहा है, जिस पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/viral-video-news-inspector-flouted-prohibition-law-video-of-jam-spilling-in-the-police-station-goes-viral/



