Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक महिला को अंधविश्वास का डर दिखाकर गहने और मोबाइल ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए गहने और मोबाइल बरामद किए हैं।
Ghaziabad News : क्या हैं मामला ?
तीन जनवरी को बुलंदशहर के जहांगीराबाद स्थित खालौर गांव की रहने वाली मीरा को टप्पे बाजों ने शिकार बनाया था । मीरा रामप्रस्थ सोसायटी में काम करती थीं। 3 जनवरी को जब वह अपने घर लौट रही थीं तब अग्रसेन चौक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोका और बातचीत में उलझा लिया। जिसके बाद उनसे गले का लाकेट, कान की बाली और मोबाइल ले लिया गया ।आरोपी ने अंधविश्वास का डर दिखाते हुए महिला को एक पत्थर कपड़े में बांधकर पानी में फेंकने को कहा और दावा किया कि इससे उनके जीवन की सभी बाधाएं हल हो जाएंगी। जब तक महिला पीछे मुड़ती , शख्स उनके गहने और मोबाइल लेकर फरार हो गया ।घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध की पहचान की। जांच के आधार पर पुलिस वसुंधरा सेक्टर-2 की झुग्गियों तक पहुंची और वहां रहने वाले मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुस्तफा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वह मूल रूप से नई दिल्ली के समयपुर बादली स्थित कलंदर कॉलोनी का रहने वाला है।
Ghaziabad News : क्या कहा पुलिस ने ?
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी के अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की संभावना की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-truck-cleaner-died-in-a-road-accident-the-accident-happened-on-eastern-peripheral-expressway/



