Ghaziabad News : गाजियाबाद में धर्मगुरु प्रमोद कृष्णम ने होली के त्योहार को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि होली हिंदुस्तान का त्योहार है और इसे धर्म के नाम पर नहीं बांटा जा सकता। प्रमोद कृष्णम ने यह अपील भी की कि होली को सभी धर्मों के लोग मिलकर मनाएं और इसे एकता और भाईचारे का प्रतीक बनाएं।
Ghaziabad News : हिंदुस्तान से प्यार है, तो होली से नफरत छोड़नी होगी
धर्मगुरु ने हाल ही में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता द्वारा दी गई धमकी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा था कि अगर वक्फ संशोधन बिल 2024 पास होता है, तो पूरे देश को शाहीन बाग बना देंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत कभी भी आईएसआईएस, हिजबुल मुजाहिदीन या खालिस्तानियों से नहीं डरा। उन्होंने पर्सनल लॉ बोर्ड के लोगों से अपील की कि वे देश को धमकाने की कोशिश न करें, क्योंकि यह देश उनका भी है और वे इसी देश की मिट्टी में जन्मे हैं।
प्रमोद कृष्णम ने यह भी कहा कि कभी किसी हिंदू नेता ने ईद या मोहर्रम मनाने से मना नहीं किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर किसी को हिंदुस्तान से प्यार है, तो उसे होली से नफरत छोड़नी होगी। उनका कहना था कि यह देश खूबसूरत है और सभी को मिलजुलकर होली खेलनी चाहिए, ताकि देश में अमन और शांति बनी रहे। प्रमोद कृष्णम के इस बयान को समाज के विभिन्न वर्गों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और यह संदेश दिया जा रहा है कि भारतीय समाज में धर्म से ऊपर उठकर एकता और भाईचारा सबसे महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/king-kohli-viral-video-virat-kohli-is-being-praised-even-in-pakistan/



