Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से आए दिन थाने के बाहर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आते है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई भी करते है लेकिन ना जाने क्यों फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला गाजियाबाद जिले का है, जहां थाना विजयनगर में एक युवक द्वारा बनाई गई रील ने उसे जेल पहुंचा दिया। दरअसल, अभिमन्यु ठाकुर नाम के इस युवक ने थाने के अंदर 14 सेकंड का एक वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें वह थाने से बाहर निकलता हुआ दिख रहा था। वीडियो में उसने बदमाशी से जुड़ा गाना लगाया हुआ है।
Ghaziabad News : लोगों ने की कार्रवाई की मांग
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसके बाद थाना प्रभारी विजयनगर बृजेश कुमार ने बताया कि जैसे ही वीडियो का पता चला, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिमन्यु ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
Ghaziabad News : मामले में क्या बोली पुलिस ?
पुलिस का कहना है कि यह घटना सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स पाने की होड़ में युवाओं द्वारा की जा रही गलत गतिविधियों की ओर इशारा करती है। सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर पुलिस थाने जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की हरकतें करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-mela-stampede-facility-only-for-vip-questions-raised-on-administration-after-stampede-in-mahakumbh/



