Ghaziabad News : महज 24 घंटे के अंदर जलाल अहमद की हत्या का खुलासा कर गाजियाबाद थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जलाल की पत्नी ने थाना इंदिरापुरम पर शिकायत दी थी की उसके पति की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। घटना के खुलासा करने के लिए 2 टीमों का गठन किया गया था। जहां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर और घटनास्थल के आसपास अन्य प्राप्त साक्ष के आधार पर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले इबादत उर्फ ईब्बे को गिरफ्तार किया है।
Ghaziabad News : पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा
आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला इबादत के जलाल की पत्नी से 8 माह से संबंध थे। जलाल मेरे मकान में किराए पर रहता था और इसी दौरान उसके किरायेदार की पत्नी से संबंध बन गए। मकान के किराए को लेकर भी जलाल से उसका विवाद था, जिसको लेकर आरोपी ने जलाल को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। जलाल की पत्नी ने भी अपने प्रेमी इबादत से बताया था कि मेरा पति मुझ पर शक करने लगा है, उसे लाइन से हटाना होगा।

Ghaziabad News : सिर पर पत्थर से किया था वार
पुलिस के अनुसार, 5 मार्च को पान खिलाने के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया। जिसके बाद आरोपी ने जलाल के साथ बैठकर शराब पी और मौका देखकर उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और घटना में प्रयुक्त पत्थर भी पुलिस ने बरामद किया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/sambhal-news-co-anuj-chaudhary-in-trouble-for-giving-statement-congress-leader-complained-to-dig/



