Ghaziabad News: 479 महिलाओं ने दिखाया दम
गाजियाबाद। गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। जहा यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सोमवार को दौड़ का आयोजन किया गया । इस दौड़ में महिला अभ्यर्थियों ने अपना दम दिखाया। अभ्यार्थियों की पूर्ण संख्या 500 बताई गयी हैं। जिसमें 21 गैर हाजिर रहीं, जबकि 479 ने दौड़ में भाग लिया। दौड़ के दौरान तीन अभ्यार्थी बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
Ghaziabad News: क्या हैं मामला ?
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 26 दिसंबर 2024 को पुलिस लाइन में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और शामली के 23,086 महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के शारीरिक मापतौल और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच हुई। इसमें से 13,954 महिला और पुरुष अभ्यर्थी सफल रहे। अब इनकी दौड़ कराई जा रही है। सोमवार से इस दौड़ का आयोजन किया गया। मंगलवार और बुधवार को भी यह दौड़ होगी। सोमवार को 500 अभ्यार्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। जिसमें से 479 अभ्यार्थी मौके पर पहुंची। जबकि 21 गैर हाजिर रही। दौड़ में शामिल 479 अभ्यर्थियों में से 125 अभ्यार्थी दौड़ पूरी नही कर पाई और तीन अभ्यार्थी बेहोश हो गई। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

Ghaziabad News: क्या बोले डीसीपी ?
डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और शामली की अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। 2400 मीटर की दौड़ पूरी करने की समयावधि 14 मिनट निर्धारित है।150-150 की संख्या में दौड़ कराई गई। निर्धारित समयावधि में 354 महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ पूरी की जबकि 125 असफल रहीं।
हीं हैं, नौकरी लगी तो पढ़ाई जारी रखूंगी।



