Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 किलोग्राम डोडा (अफीम से बनी नशीली सामग्री) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर इस ड्रग्स को ढाबों और अन्य जगहों पर सप्लाई करने की तैयारी में थे। उन्होंने इसे सब्जी के बीच छिपाकर टाटा मैजिक वाहन के जरिए ले जाने की योजना बनाई थी ताकि पुलिस चेकिंग में न पकड़े जाएं।
Ghaziabad News : भारी मात्रा में डोडा बरामद
इस कार्रवाई को नगर जोन की स्वाट टीम और थाना नंदग्राम पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू (निवासी शहीद नगर, थाना साहिबाबाद) और रिंकू (निवासी राज मार्केट, दिलशाद गार्डन, दिल्ली) के रूप में हुई है। इनके पास से भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
Ghaziabad News : टाटा मैजिक में छिपाकर किया जा रहा था परिवहन
पुलिस ने बताया कि तस्करों ने टाटा मैजिक वाहन में सब्जियों के बीच डोडा छिपाकर इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की कोशिश की थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोका और तलाशी के दौरान 37 किलो डोडा बरामद किया। वाहन को जब्त कर लिया गया है और उसे सीज कर दिया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार रिंकू ने बताया कि वे यह डोडा बदायूं से नरोरा के रास्ते लेकर आए थे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ड्रग्स की आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन से अन्य लोग शामिल हैं।
गाजियाबाद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्रग सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-woman-dies-after-falling-from-the-roof-of-a-four-storey-house-in-laws-accused-of-murder/



