Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के ए 1/137 डीएलएफ कालोनी भोपुरा में मासूम को उसकी सौतेली माँ ने गर्म तवा पर जबरन बैठकर जला दिया। इस दर्दनाक मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों माँ बेटी को हिरासत में ले लिया हैं।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, शालीमार गार्डन में राजेश पुत्र रामदास मूल निवासी महराष्ट्र ने 8 माह पूर्व डीएलएफ कालोनी की रहने वाली काजल से प्रेम विवाह किया था। लेकिन राजेश की पहली पत्नी का एक पुत्र गितांशु जो 4 वर्ष का है। वो कविता और उसकी माँ के पास रहता है तो तीन दिन पूर्व गर्म तवा पर जबरन बैठा दिया जिससे उसी बैक जल गई। उधर, मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है। मामले में थाना प्रभारी बृजेश कुमार का कहना हैं तहरीर प्राप्त हो गई हैं। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।



