Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां विजयनगर में एक चिप्स फैक्टरी के मालिक ने पिस्टल का लाइसेंस लेने के लिए अपने ही दो कर्मचारियों पर फायरिंग करवा दी। फायरिंग करने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर इस घटना का खुलासा कर दिया।
Ghaziabad News : ये है पूरा मामला
मामले में डीसीपी सिटी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि फैक्ट्री मालिक आरिफ ने यूट्यूब पर देखा था कि जान पर खतरा होने पर शस्त्र लाइसेंस आसानी से हासिल हो जाता है। इसी के चलते उसने एक साजिश रची और अपने दो कर्मचारियों निर्देश और गुलफाम को विजयनगर बाईपास पर भेजा। वहां निर्देश के भाई दिनेश को तमंचा और गोली देकर दोनों पर फायरिंग करने को कहा।
उधर, मामले में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला आरिफ इससे पहले भी कई बार अपनी गाड़ी पर हमला करवा चुका था, लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस बार की घटना में पुलिस को गोली लगने का एंगल संदिग्ध लगा। तब पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल, पुलिस ने आरिफ और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल निर्देश और गुलफाम को अस्पताल में हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, जांच में ये भी सामने आया है कि आरिफ ने इस काम के लिए सभी आरोपियों को पैसे दिए थे।
यह भी पढे़…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-gang-cheating-people-in-the-name-of-share-trading-busted-2-accused-arrested/



