Ghaziabad News : क्राइम ब्रांच और साहिबाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए झारखंड से तस्करी करके लाई जा रही दो किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत 50 लाख रुपए है। तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां लगी है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है।
Ghaziabad News : मामले में अपर पुलिस उपायुक्त ने दी ये जानकारी
अपर पुलिस उपायुक्त पीयूष सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्कर का नाम शंभू कुमार निवासी झारखंड है। तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह कक्षा 12वीं तक पढ़ा हुआ है। पढ़ाई छोड़ने के बाद उसने मैकेनिक का काम सीखा और एक दुकान पर काम करने लगा। इसके साथ ही ड्राइविंग भी सीख ली। पहले तो वह दूसरों की गाड़ी बुकिंग पर चलता था, लेकिन बाद में अपनी पुरानी स्कॉर्पियो खरीदी और उसे भाड़े पर चलने लगा। बताया कि इसी दौरान उसकी पहचान बड़े भाई के परिचित उपेंद्र निवासी झारखंड से हुई। जिसने उसे अफीम की तस्करी के बारे में बताया और कहा कि इसमें मोटी कमाई होती है। इसके बाद वह तस्करी के धंधे में उतर गया। उपेंद्र के बताए स्थान पर अफीम की तस्करी करके वहां पहुंचने लगा तथा इस धंधे को छह महीने से अंजाम दे रहा था। वह अफीम की अलग-अलग बसों में और ट्रेनों से तस्करी करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तस्कर के पूछताछ के दौरान तस्करी से जुड़े कई नाम प्रकाश में आए हैं। टीमें बनाई गई है, जो तस्करों की धरपकड़ में जुड़ गई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ruckus-in-ghaziabad-hotel-woman-and-youths-beat-up-employee-video-goes-viral/



