Ghaziabad News : गाजियाबाद के साइबर थाने में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरोगा ने यति नरसिंहानंद की ओर से मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत दारोगा ध्रुव नारायण ने बताया कि वर्ल्ड रिलिजियस कन्वेंशन वेबसाइट पर दूसरे धर्म की भावनाएं भड़काने का काम किया गया। धर्म विशेष को खतरा बताया गया। वेबसाइट यति नरसिंहानंद ने बनवाई है।
Ghaziabad News : आवाज दबाने की साजिश
वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर यति नरसिंहानंद का कहना है कि हर कोई एक ही आदमी को कुचलना चाहता है। उन्हें जेल भेजा जा सकता है। उन्हें मारा जा सकता है पर डराया नहीं जा सकता। हमारी आवाज दबाने के लिए साजिश की जा रही है। वहीं इस मामले पर पुलिस ने बताया कि विश्व धर्म संसद के लिए यति नरसिंहानंद ने एक वेबसाइट बनाई है। जहां एक धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। एसआई ध्रुव नारायण की तरफ से साइबर थाने में यह केस दर्ज कराया है। यह वेबसाइट धर्म संसद के लिए यति नरसिंहानंद द्वारा बनाई गई है। जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम किया।
Ghaziabad News : डासना मंदिर का किया था घेराव
आपको बता दें कि यति नरसिंहानंद गिरी शिव शक्तिधाम डासना के पीठाधीश्वर और श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर हैं। जो आए दिन अपने बयानों को चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। दो महीने पहले ही गाजियाबाद में दूसरे समुदाय पर बयान दिया था, जिसके बाद प्रदेश भर में मुस्लिम समुदाय की भीड़ सड़कों पर उतर आई थी। गाजियाबाद में कई हजार लोगों ने डासना मंदिर का घेराव कर बवाल काटा था। बाद में पुलिस ने महामंडलेश्वर को 15 दिन तक अपनी निगरानी में रखा। हरिद्वार के जूना अखाड़े में 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक विश्व धर्म संसद रही। जिसमें एक दिन ही साधु संतों की धर्म संसद हुई। जहां भी मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बात रखी। अब धर्म संसद के बाद वह गाजियाबाद लौटे हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-police-busted-a-gang-involved-in-theft-from-mobile-towers/



