Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने खाली जमीन को लोगों के हित में उपयोग करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा टीम के साथ अकबरपुर बहरामपुर की जमीन का जायजा लिया गया। जिसमें अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, संपत्ति अधीक्षक रामशंकर व अन्य टीम उपस्थित रही।
Ghaziabad News : पार्किंग का काम भी जल्द होगा शुरु
भूमि के नक्शे के आधार पर विजयनगर स्थित अकबरपुर बहरामपुर की भूमि खसरा नंबर 158 का भी जायजा लिया गया, जहां लगभग चार एकड़ भूमि है। इस जमीन को नगर निगम के वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग बनाकर इस्तेमाल में लेने के लिए निर्देश दिए गए। जिसका कार्य जल्द ही शुरु किया जाएगा।
Ghaziabad News : बड़ी गौशाला बनाने की योजना
मेवला अगरी मोहन नगर क्षेत्र में निगम की लगभग 32 हेक्टेयर भूमि है जिसमें रिन्यूवल की लगभग 10 एकड़ भूमि है जिस पर बड़ी गौशाला बनाने की योजना बनाई गई है। नगर आयुक्त ने टीम को भूमि की बाउंड्री करने के निर्देश दिए है। मौके पर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार भी उपस्थित रहेl

Ghaziabad News : कार्यवाही के दिए निर्देश
नगर आयुक्त ने फैसला लिया है कि ऐसी जमीनें जो कब्जे से मुक्त कराई गई है और जो निगम की है उसका इस्तेमाल जनहित में किया जाए। इसका निर्णय लेते हुए अधिकारी ने कार्यवाही करने के निर्देश टीम को दिये।
#ghaziabadnews #vikramadityasinghmalikगाजियाबाद नगर निगम की टीम ने खाली जमीन को लोगों के हित में उपयोग करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा टीम के साथ अकबरपुर बहरामपुर की जमीन का जायजा लिया गया। pic.twitter.com/uHgmh2z4gf
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 29, 2025
Ghaziabad News : नगर आयुक्त ने टीम से मांगी रिपोर्ट
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम संपत्ति विभाग द्वारा निगम की जमीन पर कब्जा लेने का कार्य निरंतर किया जा रहा हैं, इसी क्रम में संपत्ति विभाग टीम के साथ निरीक्षण भी किया गया। विजयनगर, अकबरपुर, बहरामपुर तथा मोहन नगर क्षेत्र में मेवला अगरी की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा लोगों के हित में निगम की खाली जमीन को इस्तेमाल में लिया जाए। इसके लिए टीम को निर्देश दिए गए और रिपोर्ट भी मांगी गई है। गाजियाबाद नगर निगम एक बड़ी गौशाला बनाने का भी प्लान कर रहा है जिसके चलते आवश्यकता को देखते हुए भूमि की जांच के कार्य को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।



