Ghaziabad News : अक्सर अपने बयानों के चलते यूपी की राजनीति के बाजार में चर्चा में रहने वाले गाजियाबाद जिले के लोनी विधानसभा नंदकिशोर गुर्जर ने बिना लाइसेंस चल रहे नॉनवेज होटल और मीट की दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने खुद मोर्चा संभाला और कई अवैध दुकानों को बंद करवाया।
Ghaziabad News : पढ़े क्यों की विधायक ने कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विधायक को सूचना मिली थी कि एक नॉनवेज होटल संचालक ने एक ठेली पटरी वाले के साथ दुर्व्यवहार किया है। इस शिकायत पर उन्होंने पुलिस के साथ मौके का निरीक्षण किया। जहां पता चला कि क्षेत्र में कई नॉनवेज होटल और मीट की दुकानें बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थीं।
इस कार्रवाई को लेकर नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि लोनी क्षेत्र हवाई अड्डे के नजदीक होने के कारण यहां नॉनवेज होटल और मीट की दुकानें खोलने पर प्रतिबंध है। वे अपनी विधानसभा में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी अवैध दुकानों को बंद करवाकर मामले को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-two-accused-of-chanchal-murder-case-arrested-in-encounter/



