ब्यरो।
संजय मित्तल
Ghaziabad News : गाजियाबाद में शहरी विकास और कनेक्टिविटी को नई गति देने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा कदम उठाया है। DMRC अपने पांचवें चरण के विस्तार के तहत गाजियाबाद में चार नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी कर रहा है।
इन कॉरिडोर के जरिए शहर के प्रमुख क्षेत्रों, जैसे हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, साहिबाबाद, वसुंधरा और वैशाली को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए DMRC ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) को पत्र लिखकर सहमति मांगी है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
Ghaziabad News : जीडीए अधिकारियों ने क्या कहा ?
जीडीए अधिकारियों के अनुसार, DMRC के पांचवें चरण में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। इसके तहत रेड लाइन के मौजूदा स्टेशन शहीद स्थल से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक मेट्रो लाइन को 3 किलोमीटर तक विस्तारित किया जाएगा। इस नए कॉरिडोर में एक मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। यह कदम ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गाजियाबाद से दिल्ली तक मेट्रो कनेक्टिविटी को और सुगम बनाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को सुविधा होगी।
Ghaziabad News : ब्लू लाइन को किया जाएगा विस्तारित
DMRC की योजना में नोएडा की ब्लू लाइन के आखिरी स्टेशन इलेक्ट्रॉनिक सिटी को गाजियाबाद के साहिबाबाद तक 5 किलोमीटर तक विस्तारित करना भी शामिल है। इस रूट पर पांच नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
DMRC की योजना में हिंडन एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना भी शामिल है, जो गाजियाबाद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कनेक्टिविटी न केवल स्थानीय निवासियों के लिए, बल्कि हवाई यात्रा करने वालों के लिए भी सुविधाजनक होगी। चार कॉरिडोर के निर्माण से गाजियाबाद का मेट्रो नेटवर्क और मजबूत होगा,
Ghaziabad News : जीडीए के अधिकारी ने क्या बताया ?
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि DMRC ने चार कॉरिडोर के निर्माण के लिए सहमति मांगी है, जिसे जल्द ही मंजूरी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से गाजियाबाद में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। DMRC का यह विस्तार न केवल गाजियाबाद, बल्कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के उन क्षेत्रों को भी लाभ पहुंचाएगा, जहां अभी तक मेट्रो कनेक्टिविटी नहीं पहुंची है।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : नाम बदलकर दोस्ती, फिर झांगुर बाबा से मुलाकात, महिला ने बताए गहरे राज



