Ghaziabad News : गाजियाबाद में पीछे कुछ दिनों से साप्ताहिक बाजार को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, नगर निगम और टाउन वेंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के दौरान तय किया गया है कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक साप्ताहिक बाजार पुरानी जगहों पर ही लगता रहेंगा।
Ghaziabad News : बैठक में लिए गए चार महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निगम के एमएनए विक्रमादित्य मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर गंभीर सिंह, एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन अहमद समेत पुलिस विभाग, एनसीआर सेल और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में चार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
पहला- 15 दिन के भीतर नई टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन किया जाएगा। दूसरा- बाजार की सीमा तय करने के लिए येलो लाइन खींची जाएगी, जिससे आगे दुकानदार नहीं आ सकेंगे। तीसरा- सभी दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और उन्हें आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। चौथा- दुकानदारों से यूजर चार्ज वसूला जाएगा।
Ghaziabad News : लोनी विधायक ने किया था विरोध
आपको बता दें कि वर्तमान में नगर निगम की सीमा में 65 स्थानों पर साप्ताहिक बाजार लगता है। इससे पहले बाजार हटाने के विरोध में भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सड़क पर सब्जी और बर्तन बेचकर विरोध प्रदर्शन किया था। नए फैसलों से दुकानदारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-decision-on-weekly-markets-will-be-taken-today-officers-submitted-survey-report-to-municipal-commissioner/



