ब्यूरो।
सचिन कश्यप
Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित थाना अंकुर विहार इलाके में भू-माफिया का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दबंग किस्म का एक व्यक्ति जिसका नाम दालचंद हैं, इलाके की खाली पड़ी जमीनों पर जबरन कब्जा कर रहा है।
पीड़ितों का कहना है कि दालचंद एक बेहद ताकतवर और धनबल वाला व्यक्ति है, जो कई वर्षों से अवैध तरीके से जमीनों पर कब्जा कर करोड़ों की संपत्ति बना चुका है। इसके खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई न होना, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करता है।
Ghaziabad News : 13 साल पुराना विवाद अब भी अधर में
इन विवाद में बताया गया कि यह विवाद पिछले 13 वर्षों से कोर्ट में लंबित है। पीड़ित परिवार के अनुसार, 2013 में दालचंद ने भोले राम नामक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी, जिसमें संघर्ष के दौरान भोले राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
माफिया ने इस घटना को मोड़ देते हुए भोले राम की मौत का आरोप उसी के परिवारजनों पर लगवा दिया। दुखद यह रहा कि परिवार के निर्दोष सदस्यों को जेल की सजा भुगतनी पड़ी।

Ghaziabad News : एक बार फिर सक्रिय हुआ भू-माफिया
पीड़ित परिवार का कहना है कि अब वही माफिया दोबारा जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में जुट गया है। चार दिन पहले उसने जमीन पर डंपर के माध्यम से मिट्टी डलवानी शुरू की। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो उन्हें डराया-धमकाया गया।
#Ghaziabad के लोनी क्षेत्र स्थित थाना अंकुर विहार इलाके में भू-माफिया का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दबंग किस्म का एक व्यक्ति जिसका नाम #दालचंद हैं, इलाके की खाली पड़ी जमीनों पर जबरन कब्जा कर रहा है। #LandMafia pic.twitter.com/7DgHIDOesV
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 29, 2025
Ghaziabad News : पुलिस पर गंभीर आरोप
इस मामले की जानकारी डाबर तालाब चौकी इंचार्ज को दी गई, लेकिन उन्हें जवाब मिला कि “यह पुलिस का काम नहीं है।” पीड़ितों का आरोप है कि माफिया ने पुलिस से लेकर प्रशासन तक को पैसे से मैनेज कर रखा है, इसलिए उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
Ghaziabad News : सवालों के घेरे में प्रशासन
जब मामला कोर्ट में लंबित है, तो सवाल उठता है कि किसके आदेश पर माफिया जमीन पर मिट्टी डलवा रहा है? क्या प्रशासनिक तंत्र भू-माफिया के सामने नतमस्तक हो गया है?
Ghaziabad News : स्थानीय जनता की मांग
स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
यह भी पढे़- कौन हैं गाजियाबाद के नए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर? जानिए इनका प्रशासनिक सफर



