Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां एक ईंट भट्टे पर एक साल से बंधक बनाकर रखे गए मजदूरों को प्रशासन ने मुक्त करा दिया है। दरअसल, दौसा बंजारपुर गांव स्थित लक्ष्मी ईंट भट्टे पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को जबरन काम कराने की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम डॉ. पूजा गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई कर इन लोगों को मुक्त कराया है।
Ghaziabad News : जबरन काम करा रहा था भट्टा मालिक
मीडिया रिपोर्च के अनुसार, एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार प्रशांत सक्सेना के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बंधक मजदूरों को मुक्त कराया। जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार सक्सेना ने बताया कि भट्टा मालिक मजदूरों से जबरन काम करवा रहा था और उन्हें वहां से जाने नहीं दे रहा था।
मामले में शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने इस मामले की सूचना भोजपुर थाना पुलिस को दी। अधिकारियों का कहना है कि अगर मजदूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं तो भट्टा मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगा। ये मामला मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी का गंभीर अपराध है, जिसमें कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।



