Ghaziabad News : गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र के गांव दीनानाथ पुट्टी के निवासी मनोज कुमार के 9 माह के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। लेकिन पुलिस ने महज 14 घंटे में बच्चे को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से सकुशल बरामद कर लिया हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज कुमार (हरहरपुर नासिरपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूं), महावीर (गांव बांसखेड़ा, जनपद उधम सिंह नगर), और हरबंश सिंह (गांव बांसखेड़ा, काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर) शामिल हैं।
Ghaziabad News : लालच में आकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
वेव सिटी एसीपी लिपी नागायच ने बताया कि पीड़ित मनोज और आरोपी मनोज कुमार हापुड़ की एक फैक्टरी में साथ काम करते थे। इसी फैक्टरी में काम करने वाले आरोपी महावीर ने मनोज कुमार को लालच दिया कि अगर वह एक बच्चा दिला दे, तो उसे 80 हजार रुपये मिलेंगे। इस लालच में आकर आरोपी मनोज ने अपने ही दोस्त के 9 महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे 80 हजार रुपये में गांव बांसखेड़ा में रहने वाले हरबंश को बेच दिया। हरबंश निसंतान थें । पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



