Ghaziabad News : गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत
गाजियाबाद के लोनी से एक बड़ी घटना सामने आई हैं। बॉर्डर क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में मंगलवार को गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन साल के मासूम की मृत्यु हो गई। इस गड्ढे को नगर पालिका के द्वारा खुदवाए जाने की बात कही जा रही हैं।

Ghaziabad News : क्या हैं मामला ?
लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में मंगलवार को गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन साल के मासूम मोहम्मद अनस की मौत हो गई। इस घटना पर मासूम के परिजनों ने बताया कि गड्ढा नगर पालिका ने खोदवाया था। जिसकी गहराई आठ फीट है। संगम विहार कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना हैं मासूम के नाना रहमत कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं और राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रेशमा परवीन पति से मनमुटाव होने के बाद मायके में उनके पास रहने लगी थी। उनकी बेटी का एक बेटा हैं जिसका नाम मोहम्मद अनस है। रहमत ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। इस दौरान घर में रेशमा परवीन, अनस और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे अनस घर के बाहर खेल रहा था।

अनस खेलते-खेलते घर से दूर चला गया। जब अनस घर नहीं पहुंचा तो रेशमा परवीन ने अपने बेटे की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद रेशमा परवीन ने आसपास के लोगों और अपने पिता को बेटा नहीं मिलने की जानकारी दी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पड़ोस में रहने वाली एक युवती की नजर गड्ढे पर पड़ी। गड्ढे में भरे पानी में अनस का हाथ दिखाई दिया । इसके बाद युवती ने शोर मचाकर सभी को बुलाया। सभी लोग मौके पर पहुंचे और अनस के मृत शरीर को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।



