Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस के इतने सख्त होने के बाद भी बदमाश आए दिन इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते नजर आ रहे है। ताजा मामला लोनी इलाके का है, जहां एक प्लॉट विवाद को लेकर बदमाशों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। दरअसल, 23 जनवरी को शाम 8 बजे अशोक विहार में गुप्ता धर्म कांटे के सामने स्थित 500 वर्ग गज के प्लॉट पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के समय प्लॉट के अंदर यूनस और सौरव नाम के दो व्यक्ति खाना खा रहे थे।
मामले में प्लॉट के मालिक दिनेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिनेश ग्राम गढ़ी जस्सी के रहने वाले हैं। वही ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ देखा जा सकता है किस तरह से बदमाश फायरिंग कर रहे है।
Ghaziabad News : CCTV के आधार पर जांच में जुची पुलिस
उधर, इस मामले में एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। फिलहाल, पुलिस जांच में सामने आया है कि इस प्लॉट को लेकर कई लोग अपना दावा कर रहे हैं, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-notorious-criminals-were-killed-in-an-encounter-these-6-policemen-will-be-honored-with-gallantry-award/



