Ghaziabad News : पति ने की बेशरमी की हद पार
गाजियाबाद के साहिबाबाद से एक चौकाने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल एक विवाहित महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि पति ने निगरानी के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए।
Ghaziabad News : क्या हैं मामला ?
यह मामला साहिबाबाद का हैं। जहां एक महिला ने खुद को पीड़ित बताते हुए महिला थाने में पति पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2022 को राजस्थान के झुंझुनू निवासी विनय श्योराण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। उन्होंने उससे एक्सयूवी 700 कार, गहने और 10 लाख रुपये की डिमांड की।

महिला का कहना है कि उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन उसका ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जिसके बाद उसे मैक्स अस्पताल वैशाली में इलाज कराना पड़ा। उसके पति ने उससे उसकी सैलरी के पैसे भी हड़प लिए। महिला ने बिते वर्ष की घटना भी उजागर की और बताया कि पिछले साल जनवरी में पति ने उसका गला घोंटकर मारने का प्रयास भी किया। जब उसके मायके वालों ने ससुराल वालों से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। महिला ने कहा कि उसने अपनी शादी को बचाने के लिए अपने पिता से चार लाख रुपये भी लिए, लेकिन इसके बाद भी उसके ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।
महिला ने बताया कि दिसंबर में महिला का पति बिना बताए घर से चला गया। जिसके बाद आठ फरवरी को घर से फर्नीचर भी उठवा दिया । जिसके बाद 14 फरवरी को मकान मालिक ने महिला से अपना मकान खाली करा लिया। पीड़िता उसके बाद से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।



