Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां शराब के ठेके व रेस्टोरेंट में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटें 2 किमी दूर कर नजर आ रही थी। एक साथ आसमान में धुएं का गुब्बार फैला हुआ था। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नंदग्राम थाना पुलिस ने फायर ऑफिस से दमकल की 2 गाड़ी को बुलाया। जिसके बाद करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने से से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बता दें इस ठेके में अलग अलग ब्रांड की शराब बनाई जाती थी।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, नंदग्राम थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन में BYOB के नाम से शराब का ठेका है। यहां सभी ब्रांड की शराब बेची जाती है। इसके बाहरी हिस्से में कैंटीन व रेस्टोरेंट भी बना हुआ है। जहां लोग खाना खाने के अलावा ड्रिंक भी करते हैं। बीते दिन रविवार रात लगभग एक बजे शराब के ठेके में आग लग गई। आग की चपेट में बाहर कैंटीन में रखा सामान भी आ गया। इस दौरान शराब की बोतलें फूटती रहीं। आग धू-धूकर जलती रही।
Ghaziabad News : शार्ट सर्किट से लगी आग ?
मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम और फायर विभाग को दी। जिसके बाद फायर ऑफिस से पहले एक गाड़ी पहुंची, कुछ दूर बार दूसरी गाड़ी पहुंची। शार्ट सर्किट से यह आग लगनी बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि रात में आग की सूचना पर फायर की गाड़ी भेजी गईं थी। आग क्यों लगी इसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-he-used-to-spend-his-retirement-money-on-other-women/



