Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां कबाड़ के गोदाम और आसपास की लकड़ी की दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर साहिबाबाद फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए गाजियाबाद के विभिन्न फायर स्टेशनों से 9 दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि नॉर्थ इंडिया मॉल, आईजीएल और गौतमबुद्धनगर से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया।
Ghaziabad News : कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने आग को चारों तरफ से घेरकर नियंत्रित करने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और वर्तमान में कूलिंग का कार्य जारी है। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निकांड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

Ghaziabad News : आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया
घटना को लेकर फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एक साथ कई दमकल गाड़ियों को तैनात करना पड़ा। कबाड़ और लकड़ी के सामान में आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-momos-seller-who-made-indecent-comment-on-cm-yogis-photo-arrested/



