Ghaziabad News : गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित राजबाग कॉलोनी ट्रांसपोर्ट रोड पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। वृंदावन गार्डन के पास स्थित एक गोदाम में खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते पास खड़े 6 ट्रकों को अपनी चपेट में ले आई।

Ghaziabad News : तेजी से फैलती आग ने ट्रकों को चपेट में लिया
आग के तेज लपटों और काले धुएं के कारण स्थानीय लोग दहशत में आ गए। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पानी के पाइप से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग ने तेजी से फैलते हुए कई ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।

आग से निकल रहे काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक देखा जा सकता है। हालांकि, ट्रकों में भरे माल के नुकसान का अभी तक आकलन नहीं हो पाया है। सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्र से लोगों को हटा दिया गया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की जा रही है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर रही है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और घटनास्थल पर राहत कार्य पूरी तत्परता से किया जा रहा है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-fire-broke-out-in-the-balcony-of-a-flat-in-saviour-park-society-fire-department-brought-it-under-control/



