Ghaziabad News : आने वाली 26 तारीख को देशभर में बड़े ही धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। शिव भक्त महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर बहुत उत्साहित नजर आते हैं, इसी दिन सुबह स्नान करके विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। इसी क्रम में गाजियाबाद जिले में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारी, लोहिया नगर सेवा केंद्र एवं कैलाश पुरम सेवा केंद्र द्वारा एक भव्य शिव संदेश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ लोहिया नगर पार्षद कुलदीप त्यागी ने ने हरी झंडी दिखाकर किया।

Ghaziabad News : अनेक स्थानों पर हुआ यात्रा का भव्य स्वागत
इस शोभा यात्रा में अनेक आकर्षक झांकियों द्वारा जन-जन को संदेश दिया गया कि परमपिता परमात्मा धरा पर आ चुके हैं उनका सत्य परिचय निराकार ज्योति है वह सर्वधर्म मान्य एवं सर्व आत्माओं के पिता है। साथ ही झांकियों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि शिव और शंकर में क्या अंतर है। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान झांकी द्वारा व्यसनों से मुक्त होने का सच्चा मार्ग प्रदर्शित किया गया।
इस दौरान सैकड़ो भाई बहनों ने इस यात्रा में शामिल होकर बड़े उमंग उत्साह से यात्रा को सफल बनाया। अनेक स्थानों पर इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सेवा केंद्र की मुख्य प्रशासिका राज योगिनी बी के विमला दीदी ने बताया कि शिवरात्रि पर्व परमात्मा के दिव्य अवतरण का यादगार दिवस है जब कलयुगी घोर अंधेरी रात्रि में मनुष्य आत्मा पांच विकारों की कैद में होती है, तब निराकार परमात्मा शिव ब्रह्मा के तन द्वारा सत्य गीता ज्ञान देकर मनुष्य से देवता बनाने का कार्य करते हैं और स्वर्णिम युग की पुनः स्थापना करते हैं।

इस यात्रा में बी के उर्मिला, बी के सोनिया, बी के मधु, बी के भारती, उषा बहन, संगीता बहन, रूपम बहन, विमल माता, पुष्पा माता, हेमा बहन, डॉक्टर शिवानी बहन, डॉक्टर पारुल बहन, रमेश, संदीप, आशीष, राधेश्याम, घनश्याम, सम्मिलित रहे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-society-residents-protest-against-house-tax/



