Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक निजी सोसाइटी में रहने वाली युवती ने छेड़छाड़ व मारपीट की FIR दर्ज कराते हुए बताया है कि आवारा कुत्तों को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवती के साथ मारपीट कर उनके नाजुक अंग दबाए। युवती के अनुसार, उनके साथ छेड़छाड़ की गई है। सोसाइटी में रहने वाले तकरीबन 300 से 400 लोगों पर अज्ञात में FIR दर्ज कराई है। इसमें छेड़खानी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकीं की धाराए शामिल हैं।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़ित युवती ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की एक समिति में रहने वाली हूँ। 6 मार्च की रात लगभग 12 बजे मैंने अपनी सोसाइटी में शोर सुना। यह पता करने कि क्या हो रहा है, मैं सोसाइटी में चली गई। तभी 300 से 400 लोगों की भीड़ एकत्रित थी और लोगों ने देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। उग्र लोगों ने गलत तरीके से मुझे छुआ। इसके बाद मेरे नाजुक अंगों को छुआ, मेरे बाल खींचे और मेरे साथ मारपीट की।
Ghaziabad News : बच्चा चोर समझ पिटवाने की कोशिश
युवती को कहा कि तुझे इसी अवस्था में पूरी सोसाइटी में घुमाएंगे। यहां सोसाइटी में कुत्तों को बचाने आई है। भीड़ में से कुछ महिलाओं ने मुझे बच्चा चोर समझ कर पिटवाने की कोशिश की। 300 से 400 लोगों ने मेरे साथ गलत तरह अपशब्द कहे, और मुझे मानसिक रूप से प्रडताड़ित किया गया, यहां तक मेरे साथ मारपीट पर की गई। फिलहाल, युवती द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच की जुटी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-bullies-create-havoc-at-petrol-pump-beat-up-employee/



