Ghaziabad News : गाजियाबाद ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नगर निगम की सख्त कार्यवाही और जन-जागरूकता अभियानों की बदौलत गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक मुक्त अभियान में नंबर-1 शहर बनकर उभरा है। यह सफलता नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है।
Ghaziabad News : तीसरे से पहले स्थान तक का सफर
पिछले वित्तीय वर्ष में गाजियाबाद इस सूची में तीसरे स्थान पर था, लेकिन इस बार के लगातार अभियानों, प्रवर्तन कार्यवाही और जन सहयोग की वजह से यह शहर पहले स्थान पर पहुंचा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम ने पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत लगभग 85 लाख रुपये की वसूली की है। नगर आयुक्त का कहना है कि शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए लगातार महा-अभियान चलाए गए हैं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग, प्रवर्तन दल, और सभी जोनल प्रभारी सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। कर्नल दीपक शरण की निगरानी में यह अभियान और अधिक प्रभावी बन पाया है।

Ghaziabad News : जनता का सहयोग बना ताकत
नगर आयुक्त ने बताया कि यह सफलता जनता के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं थी। शहरवासियों ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। नगर निगम का कहना ये भी है कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में और भी सख्त प्रवर्तन, जन-जागरूकता कार्यक्रम, और स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।



