Ghaziabad News : देशभर में आज नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, लोग नए साल का स्वागत बड़े ही धूम-धड़ाके के साथ कर रहे है। लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी की आंखें नम कर दी है। दरअसल, यहां वैशाली में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट हरिश्चंद्र शर्मा उर्फ काक जी का आज यानी बुधवार को निधन हो गया है। जिन्हें लोग काक जी के नाम से बुलाते थे। जो कार्टून और चित्रों की वजह से काफी प्रसिद्ध थे। उनके निधन का समाचार उनके प्रशंसकों के लिए यह बहुत दुखद है।
Ghaziabad News : हर्निया की बीमारी से ग्रसित थे काक जी
आपको बता दें कि हरिश्चंद्र शर्मा उर्फ काक हर्निया की बीमारी से ग्रसित थे। जिनका वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। लेकिन आज बुधवार सुबह वॉशरूम जाने के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Ghaziabad News : कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हुए थे सम्मानित
बता दें काक जी को उनके अद्वितीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। 2003 में हिंदी अकादमी दिल्ली ने उन्हें “काका हाथरसी सम्मान” से नवाजा। उसी वर्ष, एर्नाकुलम (कोच्चि) में आयोजित कार्टून शिविर के दौरान उन्हें केरल ललित कला अकादमी और केरल कार्टून अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया। 2009 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कार्टूनिस्ट्स, बैंगलोर ने काक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। उसी वर्ष कार्टून वॉच द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया। इसके बाद 2016 में काक को पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया और 2017 में भारतीय प्रेस परिषद ने उन्हें सम्मानित किया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-update-child-came-under-the/



