Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में थाना नंदग्राम पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिस अफसर बताकर न सिर्फ महिलाओं को ठगता था, बल्कि शादी का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी भी करता था। आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ संदीप भाटी, निवासी सेक्टर-49, गौतम बुद्ध नगर के रूप में हुई है।
Ghaziabad News : महिला की शिकायत पर हुआ खुलासा
दिल्ली निवासी नीता शर्मा ने आरोपी के खिलाफ थाना नंदग्राम में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में नीता ने बताया कि संदीप ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनसे शादी की थी, लेकिन शादी के बाद वह मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
Ghaziabad News : सोशल मीडिया पर चलाता था वर्दी का गेम
पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह धोखाधड़ी और रौब जमाने के लिए फर्जी पुलिस वर्दी पहनता था। वह सोशल मीडिया पर वर्दी में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता और फिर उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। इतना ही नहीं, आरोपी पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भी लोगों से ठगी भी करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी तरह के एक पुराने मामले में नोएडा पुलिस उसे पहले भी जेल भेज चुकी है।
Ghaziabad News : बरामद हुए फर्जी दस्तावेज और वर्दी
पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी पुलिस वर्दी, आईडी कार्ड, और दो नेम प्लेट बरामद की हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-who-will-take-responsibility-for-the-death-of-the-inspector-wife-said-he-used-to-make-them-work-24-hours/



