Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोदीनगर क्षेत्र में युवक अल्हबक्स की हत्या के मामले में 2 किन्नरों को गिरफ्तार किया है। जबकि 13 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है।
Ghaziabad News : ढोलक बजाने का काम करता था युवक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक किन्नरों के साथ ढोलक बजाने का काम किया करता था। परिवार ने लगातार उसे मना किया और कहा कि यह पेशा ठीक नहीं है, किन्नरों के साथ आना जाना छोड़ दे। लेकिन परिवार के समझाने के बाद भी अल्हबक्स नहीं माना और उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
Ghaziabad News : क्यों की गई हत्या ?
दरअसल, मोदीनगर क्षेत्र के सीकरी कलां गांव में शादी समारोह चल रहा था। इस बीच 8 किन्नर वहां बधाई मांगे पहुंचे। शादी समारोह से 4500 रुपये खुशी में मिल गए। इन पैसों का सभी बंटवारा होना था। इनमें अल्हबक्स को 400 रुपये तय हुए थे। किन्नरों का दूसरा गुट भी शादी समारोह में पहुंच गया। दोनों पक्षों में बधाई के पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। दूसरे किन्नरों ने अल्हबक्स से कहा कि तू तो हमारे समाज का नहीं है, तू बीच में मत बोल। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई होने लगी। अल्हबक्स के साथ किन्नरों ने 100 रुपये देकर कहा कि इन सभी से मना कर दे, कि यह हमारा क्षेत्र है।

उधर, अल्हबक्स के पिता आबिद का कहना है कि मेरा बेटा किन्नरों के साथ में ढोलक बजाने का काम करता था। अक्सर शादी समारोह में किन्नरों के साथ जाता था। जिसे एक दिन के 300 से 1000 हजार रुपये मिल जाते थे। लेकिन रविवार रात्रि 12:30 शादी समारोह में दूसरे पक्ष ने विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी। इस घटना में 15 किन्नर शामिल रहे। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 2 को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपियों में निशा और मुस्कान शामिल हैं।
मामले में एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मुस्कान और निशा नाम की दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।



