Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में इन दिनों बिजली विभाग ने अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बिजली विभाग के अधिकारी लोगों को घरों में बिजली चोरी करके चलाते हुए पकड़ रहे है। इसी क्रम में गाजियाबाद जिले में मोदीनगर में बिजली विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर तीन गांवों में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कलछीना, फरीदनगर और सीकरी खुर्द में बिजली चोरी के कई मामले सामने आए।
Ghaziabad News : गांवों में छापेमारी
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सबसे पहले गांव कलछीना में छापेमारी की गई। जहां 35 घरों में सीधे लाइन डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने कुल 117 स्थानों पर चेकिंग की, जिसमें 51 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया।
जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बिजली बिल बकायेदारों को राहत देते हुए कहा कि वे छूट योजना का लाभ उठाकर अपना बकाया जमा कर सकते हैं। यहीं नहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बिजली बिल बकाया है, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-huge-fire-in-wood-and-scrap-warehouse/



