Ghaziabad News : महिला ने तीन लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा
गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम स्थित राजहंस सोसायटी में घरेलू सहायिका के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सोसायटी की आरडब्ल्यूए महासचिव सतीश, एक महिला सताक्षी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने 22 फरवरी को इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी थी, जिसके सात दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
Ghaziabad News : क्या हैं मामला ?
इस मामले में घरेलू सहायिका ने आरोप लगाया हैं कि वह सोसायटी के कई घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। 22 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे उन्हें आरडब्ल्यूए कार्यालय में बुलाया गया, जहां सतीश, सताक्षी और एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे। वहां पहुंचने पर तीनों ने उनसे अभद्र व्यवहार किया, मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकाया।
इस विवाद की जड़ पीड़िता के बहनोई से जुड़ी है, जो एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते हैं। घटना से दो-तीन दिन पहले वह देर रात एक पार्सल डिलीवर करने आरोपी महिला के घर गए थे, जहां महिला ने उनसे आपत्तिजनक बातें कहीं। जब पीड़िता को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने अपनी मालकिन को जानकारी दी, जिन्होंने आरडब्ल्यूए से इस पर चर्चा की। इसी बात से नाराज होकर आरोपी महिला ने सहायिका को कार्यालय में बुलाया और उनके साथ मारपीट व अभद्रता की।
Ghaziabad News : पुलिस ने क्या कहा ?
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार मामले की जांच की जा रही हैं और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।



