Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में लगे महाकुंभ मेले का समापन हो गया है। लेकिन त्रिवेणी संगम से लाए जा रहे पवित्र जल का वितरण अभी-भी जारी है। दरअसल, आज गुरुवार को फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शहर के सभी थानों में जल वितरण करने पहुंची। पवित्र जल को लेकर थानों में विशेष उत्साह है, क्योंकि यह जल धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने इस जल वितरण की व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की है, ताकि इसे आसानी से पहुंचाया जा सके।
Ghaziabad News : जो स्नान नहीं कर पाए उनके लिए व्यवस्था
जानकारी देते हुए लोनी के एसडीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि यह योजना उन लोगों के लिए है, जो महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए। उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल है कि कोई भी श्रद्धालु इस पवित्र जल से वंचित न रहे। थानों पर पवित्र जल लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पुलिसकर्मी भी इस अवसर का लाभ उठा रहे हैं। प्रशासन ने व्यवस्था की है कि लोगों को जल प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो।
श्रद्धालु इस जल का उपयोग पूजा-पाठ और स्नान के लिए कर सकते हैं। सभी थानों पर जल वितरण की यह व्यवस्था जारी रहेगी। प्रशासन ने सभी को सहज रूप से जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। बता दें कि गाजियाबाद प्रशासन ने इस जल वितरण के लिए विशेष प्रबंध किए हैं, ताकि प्रत्येक क्षेत्र तक जल का वितरण समय पर और व्यवस्थित तरीके से हो सके।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-criminal-carrying-reward-of-rs-15000-arrested-on-charges-of-kidnapping-and-fraud-of-transporter/



