Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जीएसटी विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह कैंसर से पीड़ित थे। जो कैंसर की अंतिम स्टेज के कारण काफी लंबे समय से तनाव में चल रहे थे।
आत्महत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित एपेक्स एथेना सोसायटी के ई टावर में (फ्लैट नंबर 2004) में संजय सिंह रहते थे। संजय ने आज सोमवार को 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। परिजनों द्वारा बताया गया है कि मृतक कैंसर से पीड़ित थे। कैंसर की अंतिम स्टेज के कारण वह लंबे समय से तनाव में चल रहे थे।

आपको बता दें कि संजय जीएसटी में डिप्टी कमिश्नर गाजियाबाद थे। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में अभी कोई शिकायत और सुसाइड नोट मिलने से माना किया है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। एक बेटा गुरुग्राम में नौकरी करता है, जबकि दूसरा बेटा ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है।



