Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी और उसके कर्मचारी से लूट की वारदात में शामिल शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह घटना एक महीने पहले हुई थी, जब सात बदमाशों ने व्यापारी से पैसों का थैला, हिसाब की बही और दुकान व गोदाम की चाबियां लूटी थीं। लूट के दौरान बदमाशों ने गोली भी चलाई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
Ghaziabad News : छह आरोपी पहले हुए थे गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि सातवां आरोपी शत्रुघन उर्फ शत्रु फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए अभियान तेज कर दिया था। शत्रुघन की पहचान लोनी बॉर्डर के कृष्णा विहार निवासी 23 वर्षीय शत्रुघन के रूप में हुई है। पूछताछ के लिए जब पुलिस उसे लूट की बरामदगी के लिए गंगनहर पटरी ले गई, तो शत्रुघन ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और लूटी हुई बही का बैग बरामद हुआ है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-the-notorious-accused-who-stole-jewellery-worth-lakhs-of-rupees-from-a-jewellery-shop/



